दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा
24-Mar-2025 11:14 AM
By MANOJ KUMAR
Bihar News : मुजफ्फरपुर में मध निषेध विभाग की टीम ने एक बार फिर से अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तकरीबन 1900 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है, हालांकि इस क्रम में छापेमारी के दौरान किसी शराब कारोबारी की गिरफ्तारी करने में टीम नाकामयाब रही है. प्रदेश में लगातार बरामद हो रहे अवैध शराब वाकई में चिंता का विषय है.
मध्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई
आपको बता दें की मुजफ्फरपुर मध निषेध विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि तुर्की थाना क्षेत्र के गोड़ियारी वार्ड संख्या 6 के समीप स्थित रणवीर सिंह के ईट भट्टा के पीछे परती जमीन पर विदेशी शराब की बड़ी खेप रखी हुई है. जिसके बाद उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की.
कोई गिरफ्तारी नहीं
जहां से टीम को 209 कार्टून यानि कि तकरीबन 1900 लीटर विदेशी शराब की बरामदगी हुई है. हालांकि रात का समय होने के कारण छापेमारी के दौरान किसी भी कारोबारी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस इस क्रम में लगातार सक्रीय है और उनका कहना है कि जल्द से जल्द इसके पीछे के तमाम लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.
थोड़ी और कड़ाई की है आवश्यकता
बताते चलें कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद प्रदेश में शराब की खपत अपने शीर्ष स्तर पर है. पुलिस हालांकि बाद में कार्रवाई अवश्य ही कर रही है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मामला यहां तक पहुँचता ही क्यों है? ऐसी व्यवस्था क्यों नहीं की जाए कि बात यहां तक आए ही नहीं. इससे प्रदेश के युवाओं और आम लोगों को बर्बादी पर जाने से बचाया जा सकेगा, और पुलिस अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर निश्चिंत होकर अपनी ऊर्जा खपत कर पाएगी.