ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / bihar / kaimur-news / Bihar News: बिहार के थाने में तैनात जवान को अचानक आया हार्ट अटैक,...

Bihar News: बिहार के थाने में तैनात जवान को अचानक आया हार्ट अटैक, देखते ही देखते चली गई जान

Bihar News: कैमूर के दुर्गावती थाना में तैनात 55 वर्षीय होमगार्ड जवान दिनेश पांडेय की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

19-Sep-2025 07:38 PM

By Ranjan Kumar

Bihar News: कैमूर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के दुर्गावती थाना में तैनात एक होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय दिनेश पांडेय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जवान दिनेश पांडे मूल रूप से कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के लहूरबारी गांव के रहने वाले थे। हालांकि वर्तमान में वे अपने ससुराल अखलासपुर भभुआ में रह रहे थे। रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही जीवन व्यतीत कर रहे थे।


दिनेश पांडे ने 1989 में होमगार्ड के तौर पर अपनी सेवा की शुरुआत की थी। लंबे समय तक लगातार ड्यूटी करने के बाद वे पिछले 36 वर्षों से इस विभाग में कार्यरत थे। पिछले 4 महीने से उनकी तैनाती दुर्गावती थाना में की गई थी, जहां ड्यूटी पर रहने के दौरान यह दर्दनाक घटना घटी।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। साथी जवानों और अधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं घटना के बाद परिजन और रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। शव को देखते ही वहां मौजूद परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।


दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संगीता सिन्हा ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मियों द्वारा एक मरीज को अस्पताल लाया गया था, जिन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण हार्ट अटैक की आशंका जताई है। होमगार्ड जवान की अचानक मौत ने पूरे पुलिस महकमे को गमगीन कर दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।