ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: राज्य महिला आयोग ने पूर्णिया SP से मांगा जवाब, बंद कमरे में युवती के साथ हुई थी हैवानियत

Bihar News: पूर्णिया में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले पर राज्य महिला आयोग सख्त, आयोग ने SP से जवाब तलब कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में बीते मंगलवार को दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। इस जघन्य वारदात ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया था। डगरूआ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस घटना का बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और पूर्णिया के एसपी से जवाब मांगा है।


दरअसल, पीड़िता नेवलाल चौक से पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन पर सवार छह युवकों ने रास्ते में उसे रोका। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और जबरन उसे वाहन में बैठा लिया, ताकि वह शोर न मचा सके। 


इसके बाद आरोपी उसे डगरूआ थाना क्षेत्र के बरियार चौक स्थित जया ट्रेडर्स के पास एक सुनसान कमरे में ले गए और उसके साथ जबरन गलत काम किया। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर डगरुआ की उपमुखिया के आरोपी पति जुनैद आलम को गिरफ्तार कर लिया है।


अब इस मामले पर राज्य महिला आयोग सख्त हो गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने पूर्णिया एसपी को पत्र लिखा है और पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के बाद पूरी रिपोर्ट देने को कहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता