Breakingबिहारपटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी
पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चांदनी मार्केट के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।









