ब्रेकिंग
भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦पोखरे में जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा... डूबने से चार बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम✦निजी अस्पताल में महिला की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जमकर की तोड़फोड़

भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में बदमाशों ने एक बार फिर बड़े वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक युवक को तीन गोलिया दाग दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में अपराधियों का हौसला एक बार फिर बुलंद नजर आया है। सदर थाना क्षेत्र के बलवा कुंवारी गांव में एक युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। युवक को एक-दो नहीं, बल्कि तीन गोलियां मारी गईं, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। 



गंभीर हालत में घायल युवक को पहले हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक, पीयूष भोज खाने जा रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने बुलाया। आरोप है कि बुलाने के बाद अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। 



गोली लगने से पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली।



डॉक्टरों ने घायल पीयूष की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और गोली चलाने वालों की पहचान में जुटी है। तीन गोलियां चलने की इस वारदात ने इलाके में दहशत पैदा कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता