ब्रेकिंग
कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार विवाद की पूरी कहानी: 2015 से 2026 तक ऐसे बढ़ती गई JDU के दो नेताओं की अदावत, अब ललन सिंह के हाथ में सुलझाने की जिम्मेदारी✦कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार

बिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और सीएनजी ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत, पांच घायल

हाजीपुर-महुआ-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर तीसीऔता थाना क्षेत्र में ट्रक और सीएनजी टेंपो की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा और ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Road Accident: हाजीपुर-महुआ-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तीसीऔता थाना क्षेत्र में ट्रक और सीएनजी टेंपो के बीच जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।



जानकारी के अनुसार, सीएनजी टेंपो में कुल सात लोग सवार थे और सभी हरियाणा से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। मृतकों में तीसीऔता थाना क्षेत्र के डभइत गांव निवासी अमरजीत मांझी (25), पिता सुकेशर मांझी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि अमरजीत पांच भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में तीन साल की एक बेटी है, जबकि महज 15 दिन पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।



हादसे में घायल लोगों में शंभू मांझी (50), पिता लखनदेव मांझी, सुकुल मांझी (50), पिता दशरथ मांझी और नीतीश कुमार (19), पिता रामजी सहनी, निवासी बांदे बिशनपुर, थाना पटोरी, जिला समस्तीपुर शामिल हैं। टेंपो चालक लक्ष्मण राय (40) भी घायल बताए गए हैं। वह यात्रियों को लेकर हाजीपुर से लौट रहे थे।



स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क किनारे एक ट्रक का पिछला पहिया बदला जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे सीएनजी टेंपो ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। बताया गया कि उसी समय सामने से आ रहे एक दूसरे ट्रक ने टेंपो को चपेट में ले लिया और मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने स्थानीय लोगों के इस दावे की पुष्टि नहीं की है।



घटना की सूचना मिलते ही तीसीऔता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा, जबकि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मौके पर खड़े ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



सदर अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए। सड़क हादसे में अमरजीत की मौत के बाद उनके गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता