ब्रेकिंग
1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...? ✦1 लाख देकर खरीदे 3 लाख के जाली नोट, अररिया में नकली नोटों के खेल का खुलासा; बांग्लादेश कनेक्शन आया सामने✦Anant Singh : CM सम्राट के एक बुलावे पर बैठक में पहुंचे अनंत सिंह, क्या आज खत्म होगी छोटे सरकार की नाराजगी?✦बिहार में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए सख्त निर्देश✦जमुई में चलते ई-रिक्शा में लगी आग, दो छात्राएं झुलसीं; एक की हालत बिगड़ी✦Bihar News : 'जनता मालिक है ..हमर.भगवान हैं.. वह माफ़ कर देंगे ...', आखिर क्यों MLC चुनाव प्रचार के बीच जनता से माफ़ी मांगने लगे अनंत सिंह...?

कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार

पटना में कम आमदनी के बीच एक फर्नीचर कारीगर पर बाइक चोरी में शामिल होने का आरोप लगा है। आलमगंज थाना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ अन्य वारदातों की भी जांच कर रही है।

कम कमाई से परेशान फर्नीचर कारीगर बना बाइक चोर... दोस्त के साथ मिलकर शुरू किया चोरी का धंधा, 2 गिरफ्तार
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Crime News: पटना में कम कमाई के चलते फर्नीचर की दुकान में काम करने वाला एक कारीगर बाइक चोरी के धंधे में उतर गया. आलमगंज थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में सुल्तानगंज के दरगाह कर्बला निवासी इरफान हुसैन और तौहिर उर्फ आर्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, तौहिर ने अपने दोस्त इरफान के कहने पर बाइक चोरी करना शुरू किया था.


पुलिस के मुताबिक, तौहिर ने पूछताछ में बताया कि उसने बचपन से पढ़ाई नहीं की और पिछले करीब तीन वर्षों से अजीमाबाद कॉलोनी स्थित बहादुर फर्नीचर की दुकान में काम कर रहा था. इसी दौरान उसकी दोस्ती इरफान से हुई. आरोप है कि इरफान ने उसे बाइक चोरी करने का तरीका बताया, जिसके बाद तौहिर भी इस काम में शामिल हो गया.


तौहिर ने पुलिस को बताया कि फर्नीचर की दुकान पर काम करने से उसे ज्यादा पैसे नहीं मिलते थे. इसी वजह से उसने इरफान के कहने पर बाइक चोरी करने का फैसला किया. इसके बाद दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की योजना बनाई.


पुलिस के अनुसार, 27 सितंबर को तौहिर और उसके साथियों की नजर कुम्हरार दुर्गा मंदिर के पास खड़ी काली रंग की यामाहा बाइक पर पड़ी. आरोप है कि इसके बाद बाइक चोरी करने की योजना बनाई गई. मोहम्मद शमशाद ने कथित तौर पर मास्टर चाबी की मदद से बाइक का लॉक खोला और बाइक लेकर फरार हो गए.


अगले दिन चोरी की बाइक से घूम रहे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, अगले दिन आरोपी उसी चोरी की बाइक से घूम रहे थे. इसी दौरान बिस्कोमान गोलंबर के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी. पुलिस को देखते ही बाइक सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई.


घटना के बाद पुलिस ने तौहिर और उसके साथी मोहम्मद इसरायल को पकड़ लिया, जबकि शमशाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली है.


मामले में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं फरार आरोपी मोहम्मद शमशाद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी बाइक चोरी की हैं और चोरी की गई अन्य बाइक कहां खपाई गईं.