ब्रेकिंग
पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां

दशहरा-दीपावली-छठ पर यात्रियों को बड़ी राहत, मुंबई से बिहार के लिए चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें

दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बिहार के लिए दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। दोनों ट्रेनें आरा जंक्शन होकर गुजरेंगी, जिससे भोजपुर के यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

Puja Special Trains
प्रतिकात्मक तस्वीर
© File
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Puja Special Train: दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान मुंबई से बिहार आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से बिहार के लिए चलने वाली दोनों स्पेशल ट्रेनें आरा जंक्शन होकर गुजरेंगी। इससे भोजपुर और आसपास के यात्रियों को मुंबई से घर लौटने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।



पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इनमें एक ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर और दूसरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दानापुर के बीच चलेगी। दोनों ट्रेनों के परिचालन से त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।



लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर एसी स्पेशल

गाड़ी संख्या 01043/44 लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर एसी स्पेशल का परिचालन 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी। ठाणे, कल्याण, भुसावल, इटारसी, जबलपुर और प्रयागराज छिवकी होते हुए अगले दिन डीडीयू पहुंचेगी। डीडीयू से यह ट्रेन 16:00 बजे, बक्सर से 17:15 बजे और आरा जंक्शन से 18:10 बजे रवाना होगी। इसके बाद पाटलिपुत्र और मुजफ्फरपुर होते हुए रात 23:45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को समस्तीपुर से सुबह 3:00 बजे रवाना होगी। मुजफ्फरपुर से 4:15 बजे, पाटलिपुत्र से 6:15 बजे और आरा से 7:13 बजे खुलेगी। इसके बाद बक्सर और डीडीयू होते हुए अगले दिन शाम 15:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन में थर्ड एसी इकोनॉमी के 18, सेकेंड एसी के 2 और जनरेटर कार के 2 कोच होंगे। कुल 22 कोच वाली यह ट्रेन यात्रियों को अतिरिक्त एसी यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी।



लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल

गाड़ी संख्या 01143/44 लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल का परिचालन 11 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रतिदिन किया जाएगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से यह ट्रेन सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन 17:20 बजे डीडीयू, 18:33 बजे बक्सर और 19:48 बजे आरा पहुंचेगी। इसके बाद रात 21:50 बजे दानापुर पहुंचेगी।



वापसी में ट्रेन दानापुर से रात 00:10 बजे रवाना होगी। आरा में 00:40 बजे, बक्सर में 1:30 बजे और डीडीयू में 3:40 बजे इसका ठहराव होगा। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक-दानापुर स्पेशल में कुल 22 कोच होंगे। इनमें जनरल के 4, स्लीपर के 11 और थर्ड एसी के 2 कोच समेत अन्य कोच शामिल हैं। इससे अलग-अलग श्रेणी के यात्रियों को यात्रा के विकल्प मिलेंगे।



भोजपुर के यात्रियों को सुविधा

त्योहारी सीजन में मुंबई से बिहार आने वाली ट्रेनों में विशेषकर दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में दोनों पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देगा। मुंबई से भोजपुर लौटने वाले यात्रियों के लिए दोनों ट्रेनों का आरा जंक्शन पर ठहराव खास तौर पर महत्वपूर्ण है। इससे उन्हें मुंबई से घर आने के लिए दूसरे स्टेशनों तक जाने की जरूरत नहीं होगी। दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों से अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता