ब्रेकिंग
नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦‘कार्रवाई होगा त देखल जाएगा..’, जीतन राम मांझी को अनंत सिंह का दो टूक जवाब✦Patna Durga Puja : पटना का ये दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास? 1 करोड़ से ज्यादा खर्च, 150 मुस्लिम कारीगरों की मेहनत✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦13 बच्चों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन! वैशाली में आज भी जुगाड़ वाली नाव से जान जोखिम में डाल रहे लोग✦‘कार्रवाई होगा त देखल जाएगा..’, जीतन राम मांझी को अनंत सिंह का दो टूक जवाब✦Patna Durga Puja : पटना का ये दुर्गा पूजा पंडाल क्यों है खास? 1 करोड़ से ज्यादा खर्च, 150 मुस्लिम कारीगरों की मेहनत✦Bihar STET Admit Card 2026: खत्म हुआ इंतजार! कल जारी होगा एडमिट कार्ड, 25 अक्टूबर से परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड

नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में नवरात्रि के बीच बड़ा हादसा हो गया। संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के पास सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: नवरात्रि की धूम के बीच बिहार में बड़ा हादसा हो गया है। भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकौल गांव के समीप शनिवार को सोन नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। 



बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को नदी में डूबता देख करीब 25 वर्षीय एक युवक उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा। हालांकि, गहरे पानी में जाने के कारण वह भी डूब गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद नदी से चारों के शव बरामद कर लिए गए। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।



मृतकों में 10 से 15 वर्ष की उम्र के तीन बच्चे और करीब 25 वर्षीय एक युवक शामिल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए संदेश प्रखंड के बीडीओ बिनेश कुमार और थानाध्यक्ष संजीव कुमार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।



सोन नदी में हुए इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिन घरों में कुछ देर पहले तक सामान्य माहौल था, वहां अब चीख-पुकार मची हुई है। एक साथ चार लोगों की मौत से तीर्थकौल गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता