बिहारमुजफ्फरपुर में IDBI बैंक ATM लूटने की कोशिश में गैस कटर से लग गई आग, सारा कैश जलकर हुआ राख
मुजफ्फरपुर के बीबीगंज स्थित IDBI बैंक के ATM को लूटने की कोशिश के दौरान गैस कटर का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण ATM में आग लग गई। आग की वजह से लाखों कैश जलकर खाक हो गए, लेकिन बदमाश रुपये लेकर भागने में सफल नहीं हो पाए।











