ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Land For Job Case: राबड़ी देवी से ED की पूछताछ खत्म, चार घंटे तक तीखे सवालों से हुआ सामना

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी दे

Land For Job Case
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद की पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी से चार घंटे तक पूछताछ की। चार घंटे की पूछताछ के दौरान ईडी ने लैंड फॉर जॉब केस से जुड़े अहम सवाल राबड़ी देवी से पूछे, जिसका उन्होंने जवाब दिया है। चार घंटे की पूछताछ के बाद वह ईडी दफ्तर से रवाना हो गईं जबकि तेजप्रताप यादव से पूछताछ अब भी जारी है।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की टीम ने राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को समन भेजकर पटना स्थित दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी के समन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे, जहां ईडी की टीम ने उनसे अलग-अलग पूछताछ की।इस मामले में ईडी कल पटना में लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है।


राबड़ी देवी करीब साढ़े 10 बजे ईडी दफ्तर पहुंची थी, जहां 11 बजे उनसे ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की थी। चार घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने राबड़ी देवी से पूछताछ की। इस दौरान राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को लंच का समय मिला है। राबड़ी देवी से ईडी की पूछताछ चार घंटे के बाद खत्म हो गई हालांकि लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप से ईडी के अधिकारी अभी भी केस से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं।


सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा है कि उनके नाम से जो जमीन है वह उन्होंने कैसे अर्जित किया है। इसके साथ ही ईडी ने पूछा है कि जिन लोगो से नौकरी के बदले जमीन लिया गया उनको कैसे जानती है? आप उन लोगो से पहली बार कब मिली? उन लोगो को नौकरी देने के लिए आपने पैरवी किया तो क्यों? आपके बेटे तेजस्वी यादव ने जो दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बंगला खरीदा उसके बारे में आप क्या जानती हैं? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब ईडी तलाश रही है।


राबड़ी देवी से ED के सवाल

तेजस्वी यादव ने दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी वाला बंगला कैसे लिया?

सगुना मोड़ वाले अपार्टमेंट की जमीन कैसे खरीदी गई?

पैसे कहां से आए?

निर्माण कब शुरू हुआ?

आपके नाम से जो जमीन है, वो कैसे अर्जित की गई है?

जिन लोगों से नौकरी के बदले जमीन ली गई उनको आप कैसे जानती हैं?

आप उन लोगों से पहली बार कब मिलीं?

उन लोगों को नौकरी देने के लिए आपने क्यों पैरवी की?

इसके बाद ED ने राबड़ी देवी से पूछा- क्या आप लंच करेंगी?

पूर्व CM ने इसका जवाब हां में दिया