ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

IPL 2025: क्या पूरी तरह फिट नहीं हैं संजू सैमसन? टेंशन में राजस्थान रॉयल्स

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है संजू सैमसन उंगली की चोट से उबरने के बाद अब अपनी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ जुड़ गए हैं...लेकिन

Sports News
क्रिकेट न्यूज़
Viveka Nand
3 मिनट

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन उंगली की चोट से उबरने के बाद अब अपनी आईपीएल टीम साथ जुड़ गए हैं। वह सोमवार यानी 17 मार्च को को अपने टीम के पहले सेशन में मौजूद थे और पूरी दिलचस्पी ले रहे थे। 30 साल के सैमसन ने अपना इलाज हाल ही में बेंगलुरू में सेंटर आफ एक्सीलैंस (Centre of Excellence) में पूरा किया। 


बता दें कि संजू को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान जोफ्रा आर्चर का बाउंसर लगा था। जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। वहीं रॉयल्स ने एक्स पर लिखा ,‘हवाई अड्डे से सीधे पहले प्रैक्टिस सेशन की ओर ताकि हमेशा की तरह सभी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें। सैमसन ने रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से बात की है। 


अब देखना दिलचस्प होगा कि पूरी तरह फिट होने के बावजूद क्या वह मैदान में उतर पाते है और अपने टीम से जुड़कर क्विकेटकीपिंग कर करेंगे या फिर टीम की जिम्मेदारी किसी और के कंधे पर दी जाएगी। सूत्रों के हवाले यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर संजू नहीं शामिल होंगे तो ध्रुव जुरेल को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 


आईपीएल की पहली चैम्पियन टीम राजस्थान रॉयल्स इस बार अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को करेगी, जहां उसका मुकाबला हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होना है। राजस्थान के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि ऑलराउंडर रियान पराग कंधे की चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं। इसी चोट की वजह वजह से वह दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैचों से बाहर हो गए थे।  


राजस्थान रॉयल्स के स्क्वॉड कौन-कौन है शामिल 

संजू सैमसन (कप्तान), शुभम दुबे, शिमरॉन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), वानिंदु हसारंगा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, कुमार कार्तिकेय, अशोक शर्मा, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह