ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षण

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव से पूछताछ जारी, इन सवालों के जवाब तलाश रहे ED अधिकारी

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप याद

Land For Job Case
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Land For Job Case: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूर्व सीएम राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव से पूछताछ कर रही है। पटना स्थित ईडी दफ्तर में मां-बेटे से अलग-अलग पूछताछ जारी है। ईडी के अधिकारी लगातार सवाल पूछ रहे हैं।


दरअसल, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी की टीम ने लालू परिवार को समन भेजकर पटना स्थित दफ्तर बुलाया था। ईडी के समन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में मौजूद हैं, जहां ईडी की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।इस मामले में ईडी कल पटना में लालू यादव से भी पूछताछ कर सकती है।


राबड़ी देवी और तेजप्रताप से अलग अलग कमरे में पूछताछ हो रही है। ED के अधिकारी लगातार पूछताछ कर रहे हैं। पिछले लगभग चार घंटे से ED की टीम राबड़ी देवी से पूछताछ कर रही है जबकि तेजप्रताप यादव से दो घंटे से पूछताछ जारी है। राबड़ी देवी और तेजप्रताप यादव को लंच का समय मिला है। पूछताछ में शामिल ED के अधिकारियों ने दोनों को लंच के लिए समय दिया है। 


सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा है कि उनके नाम से जो जमीन है वह उन्होंने कैसे अर्जित किया है। इसके साथ ही ईडी ने पूछा है कि जिन लोगो से नौकरी के बदले जमीन लिया गया उनको कैसे जानती है? आप उन लोगो से पहली बार कब मिली? उन लोगो को नौकरी देने के लिए आपने पैरवी किया तो क्यों? आपके बेटे तेजस्वी यादव ने जो दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बंगला खरीदा उसके बारे में आप क्या जानती हैं? ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब ईडी तलाश रही है।


बता दें कि आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहते हुए बड़ा घोटाला किया। इसके तहत रेलवे में नौकरी देने के नाम पर लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन और प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराई गई। इन जमीनों के बदले मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर जैसे जोनों में बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं।  सीबीआई और ईडी इस मामले की अलग-अलग जांच कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता