ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: दारोगा हत्याकांड में SHO समेत तीन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में दारोगा हत्याकांड में तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है. डीआईजी ने थानेदार समेत तीन जवानों को सस्पेंड कर दिया है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में पिछले दिनों छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर गांजा तस्करों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में एएसआई राजीव रंजन मल्ल की जान चली गई थी। अब डीआईजी ने इस मामले में बड़ा एक्शन ले लिया है। 


दरअसल, बीते 12 मार्च की रात यानी होली से ठीक पहले नरपतगंज के फुलकाहा थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीपुर चौक पर गांजा तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान आरोपियों को छुड़ाने के लिए उनके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया था। इस हमले में दारोगा राजीव रंजन बुरी तरह से घायल हो गए थे। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई थी।


इस घटना को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई थी। विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही था। विपक्ष के भारी दबाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया था और उन्हें जरूरी दिखा निर्देश जारी किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया रेंज के डीआईजी ने इस मामले की जांच कराई


पुलिस की जांच में थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह और वाहन चालक होमगार्ड जवान अजय कुमार पासवान की लापरवाही सामने आई है। डीआईजी ने कार्रवाई करते हुए तीनों को सस्पेंड कर दिया है। इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।