ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Business News: Paytm की नई सर्विस को सेबी से मिली मंजूरी, अप्रूवल मिलते ही बढ़ गए शेयर का भाव

Business News: : पेटीएम के शेयरों में आज यानि 18 मार्च को बंपर तेजी देखा जा रही है. जिस कारण पेटीएम इस नई सर्विस को सेबी की मंजूरी मिल गयी है...जानें

Business News
Paytm के शेयर में उछाल
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Business News: पेटीएम के शेयरों में आज यानि 18 मार्च को बंपर तेजी देखा जा रहा है। दरअसल, दोपहर 1 बजे के बाद से करीब पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशन के शेयर 5.62 पर्सेंट ऊपर 727.65 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। आज सुबह 697 रुपये पर खुलने के बाद ये 742.50 रुपये के दिन के उच्च स्तर तक पहुंचे थे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा रहा है कि पेटीएम के शेयरों में उछाल के पीछे सेबी का एक अप्रूवल है।


पेटीएम ने 18 मार्च को एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए सूचित किया है कि उसे सेबी से पेटीएम मनी को रिसर्च एनालिस्ट के रूप में सेवाएं प्रदान करने की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही, वन-97 कम्युनिकेशंस के स्वामित्व वाला यह पेमेंट सर्विस प्लेटफॉर्म अब SEBI-अनुपालन वाली रिसर्च सर दे सकेगा, जैसे निवेश संबंधी सुझाव, रिसर्च रिपोर्ट्स और डेटा-आधारित विश्लेषण।


पेटीएम मनी ऐप में जुड़ेंगी सेवाएं

18 मार्च को शुरुआती ट्रेडिंग में वन-97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में लगभग 6% की तेजी देखी गई। ये सभी सेवाएं पेटीएम मनी ऐप में रिसर्च और एडवाइजरी ऑफरिंग के तौर पर जोड़ी जाएंगी। कंपनी ने फाइलिंग में कहा है कि यह माइलस्टोन पेटीएम मनी के उद्देश्य के साथ मेल खाता है, जो निवेश इकोसिस्टम में अपनी पेशकशों को बढ़ाने, यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने और रिटेल और इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स दोनों को एक्सपर्ट-बैक्ड इनसाइट्स प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।


ऑटोमैटिक पेमेंट कटौती की सुविधा

इससे पहले इसी महीने पेटीएम ने इक्विटी ब्रोकिंग ऐप्स पर ट्रेडिंग के लिए बैंक खातों से ऑटोमैटिक पेमेंट कटौती की सुविधा भी शुरू की थी। 'UPI ट्रेडिंग ब्लॉक्स' एक ऑटोमैटेड प्रोसेस है, जो NPCI के UPI इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित है। इसमें ट्रेड एक्जीक्यूशन के दौरान फंड्स काटे जाते हैं, और हर बार UPI पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ती। यह सुविधा पारदर्शिता बढ़ाती है, क्योंकि पैसा निवेशक के बैंक खाते में तब तक रहता है, जब तक कि ट्रेड के लिए जरूरत न हो।


वहीं यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस(UPI) ट्रेडिंग ब्लॉक्स के बारे में एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा है कि एक बार ट्रेड पूरा हो जाने के बाद यूजर्स पेटीएम ऐप के जरिए अपने फंड्स को ट्रैक कर सकते है और मैनेज भी कर सकते हैं। फिलहाल, यह सुविधा एक्सिस बैंक और यस बैंक के UPI हैंडल्स के लिए उपलब्ध है, और जल्द ही एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के लिए भी शुरू की जाएगी।