ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

Religious Tourism: इस बार की छुट्टियों में कीजिए दक्षिण भारतीय मंदिरों के दर्शन, जानिए कब और किन स्टेशनों से खुलेगी यह विशेष ट्रेन

Religious Tourism: IRCTC की भारत गौरव ट्रेन 7 जून 2025 से गोरखपुर से दक्षिण भारत के मंदिरों की 12-दिवसीय यात्रा शुरू करेगी। मल्लिकार्जुन, तिरुपति, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मीनाक्षी मंदिर शामिल।

Religious Tourism
दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Religious Tourism: भारतीय रेलवे की ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ 7 जून से 18 जून 2025 तक गोरखपुर से शुरू होने वाली 11 रात और 12 दिन की यात्रा के साथ दक्षिण भारत के पाँच प्रमुख धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी। यह ट्रेन मल्लिकार्जुन ज्योलीर्ंग (श्रीशैलम), तिरुपति बालाजी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर (मदुरै), रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), और कन्याकुमारी के दर्शन का अवसर प्रदान करेगी।


गोरखपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों पर रुकते हुए यह ट्रेन इन धार्मिक स्थलों की ओर प्रस्थान करेगी। यह विशेष यात्रा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा का एक अनूठा प्रयास है। टिकट बुकिंग IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com या लखनऊ कार्यालय के माध्यम से की जा सकती है। ट्रेन 7 जून 2025 को सुबह 9:00 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और मनकापुर (11:35), अयोध्या कैंट (12:34), सुल्तानपुर (13:48), माँ बेल्हा देवी धाम-प्रतापगढ़ (14:40), प्रयागराज संगम (15:50), रायबरेली (18:17), लखनऊ (19:55), कानपुर सेंट्रल (21:28), उरई (23:41), वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन-झाँसी (02:02, अगले दिन), और ललितपुर (03:54) पर रुकेगी।


वापसी यात्रा 17 जून को ललितपुर (02:44) से शुरू होकर वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (04:36), उरई (06:57), कानपुर सेंट्रल (09:10), लखनऊ (10:30), रायबरेली (12:21), प्रयागराज संगम (14:48), माँ बेल्हा देवी धाम (15:58), सुल्तानपुर (16:50), अयोध्या कैंट (18:04), और मनकापुर (19:03) होते हुए उसी दिन रात 9:33 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।


इस ट्रेन में 14 आधुनिक LHB कोच होंगे, जिनमें 9 स्लीपर, 1 थर्ड AC, 1 सेकंड AC, 2 जनरेटर-सह-लगेज यान, और 1 पैंट्रीकार शामिल हैं। किराया इकोनॉमी (स्लीपर) के लिए ₹22,250, स्टैंडर्ड (थर्ड AC) के लिए ₹37,000, और कंफर्ट (सेकंड AC) के लिए ₹49,000 प्रति व्यक्ति है, जिसमें 33% रियायत शामिल है। पैकेज में शाकाहारी भोजन, गैर-एसी होटल में ठहरना, बस से स्थानीय परिवहन, टूर गाइड, और यात्रा बीमा शामिल है। IRCTC के मैनेजर पूरी यात्रा में भोजन, सफाई, और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखेंगे।


यह यात्रा ‘देखो अपना देश’ पहल के तहत धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देती है। मल्लिकार्जुन ज्योलीर्ंग के शांत वातावरण, तिरुपति बालाजी के भव्य दर्शन, रामेश्वरम के पवित्र मंदिर, मदुरै के मीनाक्षी मंदिर की भव्यता, और कन्याकुमारी में समुद्रों के संगम का अनुभव यात्रियों को आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से जोड़ेगा। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी, और यात्रियों को COVID-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट साथ में रखना होगा।