ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Hinglaj Mata Mandir: पाकिस्तान में हिंदुओं का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल ,बलूचिस्तान का हिंगलाज माता मंदिर...जहां लगता है लाखों श्रद्धालुओं का मेला

Hinglaj Mata Mandir: बलूचिस्तान प्रांत में स्थित हिंगलाज माता मंदिर न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह हिंदू आस्था और संस्कृति का प्रतीक भी है। शक्तिपीठों में शामिल यह मंदिर दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसा है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।

हिंगलाज माता मंदिर, बलूचिस्तान शक्तिपीठ, पाकिस्तान हिंदू तीर्थ, Hinglaj Mata Mandir, Hingol National Park, Shaktipeeth Pakistan, Pakistan Hindu temple, शक्तिपीठ पाकिस्तान, सनातन धर्म पाकिस्तान, हिमंत
हिंगलाज माता मंदिर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Hinglaj Mata Mandir:  हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बलूचिस्तान के हिंगलाज माता मंदिर का उल्लेख करते हुए इसे सनातन धर्म का पवित्र तीर्थस्थल बताया। उन्होंने कहा कि यह वही स्थान है जहां देवी सती का शीश गिरा था, और इसी कारण यह 51 शक्तिपीठों में एक है।


यह मंदिर पाकिस्तान के हिंगोल राष्ट्रीय उद्यान की दुर्गम पहाड़ियों के बीच स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सैकड़ों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। तीन दिवसीय हिंगलाज यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महाराज गोपाल जी के अनुसार, "जो कोई इन तीन दिनों के दौरान माता की पूजा करता है, उसके सभी पाप क्षमा हो जाते हैं। यही कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।" 


मंदिर के वरिष्ठ पुजारी महाराज गोपाल जी के अनुसार, "जो कोई इन तीन दिनों के दौरान माता की पूजा करता है, उसके सभी पाप क्षमा हो जाते हैं। यही कारण है कि दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।" पाकिस्तान में यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि वहां मौजूद 44 लाख हिंदू समुदाय के लिए यह पहचान और सांस्कृतिक अस्तित्व का प्रतीक भी है| 


बता दे कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित हिंगलाज माता मंदिर न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह हिंदू आस्था और संस्कृति का प्रतीक भी है। शक्तिपीठों में शामिल यह मंदिर दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसा है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं।