ब्रेकिंग
पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

Bihar Politics: ‘चंद नेताओं का शातिर गिरोह चला रहा नीतीश सरकार’ तेजस्वी ने प्रधानमंत्री का नाम लेकर क्यों बोला हमला?

Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से अपराध को लेकर सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने एक्स पर पिछले एक-दो दिनों के भीतर हुई बड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर सवाल उठाया है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। हाल के दिनों में हुए आपराधिक वारदातों को आधार बनाते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी का नाम लेकर सीएम नीतीश और सरकार को घेरने की कोशिश की है।


तेजस्वी ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रमाणित बिहार के कथित मंगलराज की चंद घंटों की कुछ झलकियाँ:- केंद्रीय मंत्री के मामा की हत्या, केंद्रीय मंत्री के भांजे की हत्या, जदयू विधायक की पुत्रवधू की हत्या, डॉक्टर की क्लिनिक में घुस कर हत्या, डॉक्टर की हॉस्पिटल में घुस कर हत्या, वैशाली में NRI की गोली मार कर हत्या, सरकार शिक्षक की गोली मार कर हत्या, सिवान में व्यवसायी की गोली मार कर हत्या”।


तेजस्वी ने आगे लिखा, “कितनी हत्याएं गिनाएँ और किसे गिनाए? भ्रष्ट, टायर्ड और रिटायर्ड अधिकारी एवं चंद नेताओं का एक शातिर गिरोह नीतीश सरकार को चला रहा है। बिहार में प्रशासनिक अराजकता फैल चुकी है। चहुँओर भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला है”। बता दें कि बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। पिछले दिनों बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में विपक्षी दल के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया था।