ब्रेकिंग
बिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटकाबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका

NEET छात्रा मौत मामला: मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला पहुंचीं जहानाबाद, हॉस्टल वार्डन और संचालक से पूछताछ की मांग

जहानाबाद में NEET छात्रा की मौत के मामले में सियासत तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बाद बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं और हॉस्टल वार्डन, संचालक व CCTV फुटेज की जांच की मांग की।

bihar
इंसाफ मांगने इंडिया से बाहर जाएंगे?
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को नीट छात्रा के परिजनों से मिलने पहुंचे थे और इस दौरान कार्रवाई का भरोसा दिया था। नीट छात्रा के परिजनों से मिलने के लिए लगातार लोग जहानाबाद आने लगे हैं। इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. विपक्ष लगातार राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। इसी क्रम में बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बिटिया शिवानी शुक्ला भी मृतका की मां और परिजनों से मिलने जहानाबाद पहुंची।


 मृतका के परिजनों से पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद शिवानी शुक्ला ने पुलिस को हॉस्टल के वार्डन और संचालक से पूछताछ करने की बात कही। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को भी जांच करने को कहा। शिवानी शुक्ला ने कहा कि पीड़ित परिवार इंसाफ मांगने के लिए अब क्या इंडिया से बाहर जाएंगे? इंसाफ तो यही के प्रशासन से ना मांगेंगे। इंसाफ तो यहां की सरकार और प्रशासन को ही देना है। 


यहां खड़े चाचा इतना साफ-साफ तो बोल रहे हैं कि जिसकी मौत जहां हुई पहले उस जगह को तो ध्यान से देखा जाए। वहां से जांच शुरू किया जाए। हॉस्टल और हॉस्पिटल के ऑथरिटी से पूछताछ करना चाहिए। यह बात परिजन भी कर रहे हैं। यदि चाचा यह बात सोच सकते हैं तो बिहार के पुलिस प्रशासन में बहुत सारे बुद्धिजीवी लोग हैं वो क्यों नहीं ऐसा सोच रहे हैं। 


शिवानी शुक्ला ने कहा कि हॉस्टल के मालिक कहां है? पूछताछ वहां से शुरू होने चाहिए। यहां पीड़ित परिवार से ही सवाल किया जा रहा है। परिजनों को परेशान किया जा रहा है। परिजन बेटी के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। इनको इंसाफ मिलना चाहिए। कल डिप्टी सीएम विजय सिन्हा मृतका के परिजनों से मिलने आए हुए थे। मैं बिहार सरकार और प्रशासन से उम्मीद करती हूं कि पीड़ित परिवार को मेरी बहन को इंसाफ दिलाने में  आप लोग पीछे नहीं हटेंगे।