ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 9 दिन में ही नपे नगर थानेदार, अनुज कुमार को मिली कमान

मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह को महज 9 दिन में पद से हटाकर लाइन भेज दिया गया है, जबकि अनुज कुमार को नया SHO बनाया गया है। कांटी थाने के ASI धनंजय कुमार पर भी कार्रवाई हुई है।

bihar
मात्र 9 दिन में हुई विदाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थानाध्यक्ष (SHO) अंजनी कुमार सिंह को पद से हटाकर वापस पुलिस केंद्र (लाइन) बुला लिया है। उनकी जगह अब अनुज कुमार को मुजफ्फरपुर नगर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


मात्र 9 दिन में हुई विदाई, योग्यता बनी बाधा

अंजनी कुमार सिंह की नियुक्ति बीते 21 जनवरी 2026 को ही नगर थानाध्यक्ष के रूप में की गई थी। लेकिन महज 9 दिनों के भीतर ही उन्हें पदमुक्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गृह विभाग के संकल्प और पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित अर्हता (योग्यता) की शर्तों को पूरा नहीं कर पाने के कारण यह कड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि वैशाली जिले में लंबित एक उत्पाद मामले (Excise Case) की वजह से उनकी सेवा शर्तों पर तकनीकी पेंच फंसा था, जिसके बाद एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश जारी किया।


कांटी थाने के ASI पर भी गिरी गाज

नगर थानेदार के अलावा जिले के कांटी थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) धनंजय कुमार पर भी अनुशासन की गाज गिरी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पश्चिमी-01 की जांच रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर धनंजय कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने का दोषी पाया गया है। एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए पुलिस केंद्र भेज दिया है। साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए स्पष्टीकरण (Show Cause) भी मांगा गया है।


पुलिसिंग को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद

जिले के टॉप ऑर्डर में अचानक हुए इस बदलाव को पुलिसिंग की छवि सुधारने और मुख्यालय के नियमों के सख्ती से पालन के तौर पर देखा जा रहा है। नए नगर थानाध्यक्ष अनुज कुमार के सामने अब शहर की कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध पर लगाम लगाने की बड़ी चुनौती होगी। एसएसपी के इस कड़े रुख से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि ड्यूटी में कोताही या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टैग्स