ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ गया भारी, पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में तरन्नुम उर्फ रानी की उसके पति साहेब अंसारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। अवैध संबंधों के विरोध को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

झारखंड
जांच में जुटी पुलिस
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मनी टोला इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान तरन्नुम उर्फ रानी के रूप में हुई है। आरोप है कि हत्या उसके पति साहेब अंसारी ने की है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, साहेब अंसारी के घर से अचानक गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने साहेब को घर से भागते हुए देखा। इसके बाद जब लोग घर के अंदर गए तो तरन्नुम खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी मिली, उसके सिर में गोली लगी थी।


घटना की सूचना तुरंत डोरंडा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा भी पहुंचे और जांच शुरू की। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साहेब अंसारी का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था।


जिसका उसकी पत्नी तरन्नुम लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद साहेब ने पत्नी को गोली मार दी। फिलहाल आरोपी पति वारदात के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।