ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Gaya Naxal News: CRFP को मिली बड़ी कामयाबी, जंगल की गुफा से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

गयाजी के डुमरिया थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक गुफा से डेटोनेटर, IED, कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

bihar
CRPF की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: सीआरपीएफ ने जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक गुफा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। जिसका इस्तेमाल नक्सली गतिविधियों में किया जाना था। लेकिन इससे पहले नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षा बलों ने पानी फेर दिया।  


बताया जाता है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र गयाजी के डुमरिया थाना अंतर्गत गोबरदाहा क्षेत्र अंतर्गत छक्करबंधा जंगल इलाके में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री छिपाए जाने की पुख्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एफ/47 बटालियन, केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के दौरान मंगलवार को करीब 14:15 बजे, पंचरुखिया कैंप से लगभग 3.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम स्थित जंगल क्षेत्र में एक प्राकृतिक गुफा से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।


सीआरपीएफ कमांडेंट अवधेश कुमार ने बताया कि बरामद सामग्री में 29 वाणिज्यिक डेटोनेटर, स्टील केन में रखा 3 किलोग्राम प्रेशर आईईडी, 25 मीटर नॉटेड कॉर्डटेक्स वायर, 7.62 मिमी के 33 जिंदा कारतूस और 13 खाली खोखे, 7.62×39 मिमी एके-47 के 7 जिंदा राउंड तथा 18 खाली खोखे, 9 मिमी के 2 जिंदा कारतूस, 5.56×45 मिमी इंसास के 2 जिंदा कारतूस और .303 का 1 खाली खोखा शामिल है। बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री का उपयोग नक्सली या अन्य विध्वंसक गतिविधियों में किए जाने की आशंका है। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और संबंधित तत्वों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है।

गया से नितम राज की रिपोर्ट