ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Land News : बोधगया अंचल के सभी कर्मचारियों की जॉब हिस्ट्री तैयार करने और संपत्ति दस्तावेजों की जांच का आदेश, विजय कुमार सिन्हा सख्त

Bihar Land News : बोधगया अंचल में जमीन से जुड़े कथित खेल पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा सख्त हो गए हैं। कर्मचारियों की जांच से लेकर भू-माफियाओं पर FIR के निर्देश से हड़कंप मचा है।

Bihar Land News : बोधगया अंचल के सभी कर्मचारियों की जॉब हिस्ट्री तैयार करने और संपत्ति दस्तावेजों की जांच का आदेश, विजय कुमार सिन्हा सख्त
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar Land News : बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा विभाग से जुड़े किसी भी कार्य में ढिलाई बरतने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। पदभार संभालने के बाद से ही वह लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं और साफ संदेश दे चुके हैं कि जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही, भ्रष्टाचार और मिलीभगत को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री सिन्हा जहां भी विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं, वहां उन्हें अगर जरा भी गड़बड़ी या अनियमितता नजर आती है तो वह तत्काल सीनियर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर रहे हैं कि समस्या का समाधान कैसे और किस समय-सीमा में करना है।


इसी कड़ी में हाल के दिनों में बोधगया अंचल को लेकर लगातार गंभीर शिकायतें मंत्री के पास पहुंच रही थीं। शिकायतों में यह आरोप लगाया जा रहा था कि बोधगया अंचल क्षेत्र में जमीन से जुड़े मामलों में बड़े पैमाने पर खेल चल रहा है। जमीन की खरीद-बिक्री, नामांतरण, रसीद कटाने और दाखिल-खारिज जैसे कार्यों में भू-माफियाओं और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की बातें सामने आ रही थीं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस मामले में सख्त रुख अपनाने का फैसला लिया।


मंत्री ने बोधगया अंचल की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित वरीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की और इसके बाद तत्काल प्रभाव से कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने बोधगया अंचल में पदस्थापित प्रिसीछु आईएएस को स्पष्ट निर्देश दिया कि इस अंचल में कार्यरत सभी कर्मचारियों की विस्तृत जॉब हिस्ट्री तैयार की जाए। मंत्री ने कहा कि यह देखा जाना जरूरी है कि कौन कर्मचारी कब से, किस पद पर और किन-किन स्थानों पर तैनात रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं लंबे समय से एक ही जगह जमे रहकर किसी तरह का गलत नेटवर्क तो नहीं खड़ा किया गया।


इतना ही नहीं, मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कर्मचारियों की संपत्ति की भी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि कर्मचारियों द्वारा विभाग को दी गई संपत्ति विवरण की गहनता से जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि घोषित संपत्ति और वास्तविक स्थिति में कोई अंतर तो नहीं है। अगर जांच के दौरान किसी भी कर्मचारी की संपत्ति संदिग्ध पाई जाती है या आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि बोधगया अंचल में सक्रिय भू-माफियाओं की पहचान कर अगले कुछ दिनों के भीतर कम से कम पांच भू-माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जमीन के कारोबार में अवैध तरीके से लिप्त लोगों को चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाए और यह कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका असर जमीन पर भी दिखना चाहिए।


विजय कुमार सिन्हा ने अधिकारियों को यह चेतावनी भी दी कि यदि इस पूरे मामले में किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई या कार्रवाई में जानबूझकर देरी की गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बोधगया जैसे अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और पर्यटन स्थल पर जमीन से जुड़ा कोई भी घोटाला राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाता है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


मंत्री के इस सख्त रुख के बाद बोधगया अंचल के राजस्व कर्मचारियों और भू-माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस अंचल में बड़े पैमाने पर कार्रवाई देखने को मिल सकती है। वहीं विभागीय सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ बोधगया तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जहां-जहां इस तरह की शिकायतें सामने आएंगी, वहां भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।