ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बेतिया में किशोर की चाकू मारकर हत्या, दोस्तों के साथ गया था घूमने

बेतिया के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ घूमने गए 15 वर्षीय किशोर पप्पु कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल अवस्था में उसे GMCH ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया मन के पास दोस्तों के साथ घूमने गए एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल किशोर की इलाज के दौरान बुधवार दोपहर बेतिया जीएमसीएच में मौत हो गई।


मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खड्डा पंचायत अंतर्गत बंगला टोला वार्ड नंबर-1 निवासी छोटेलाल साह के 15 वर्षीय पुत्र पप्पु कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया।


मृतक की मां शिला देवी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव का ही सुजीत कुमार उनके बेटे को हरदिया मन घूमने के लिए बुलाकर ले गया था। वहां अन्य दोस्तों से मिलने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पप्पु पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जगदीशपुर थाना पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से घायल किशोर को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक की मां ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को साजिश के तहत घर से बुलाकर हत्या की गई है। पप्पु तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।