ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में अपराधी बेलगाम: बाइक लूट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने बाइक लूट का विरोध करने पर 27 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घायल युवक का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत करमौली ईंट भट्टा के पास बुधवार को बदमाशों ने बाइक लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी।


 गोली युवक की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के डाढा गांव वार्ड नंबर-10 निवासी छेत्र मुखिया के 27 वर्षीय पुत्र सुकन मुखिया के रूप में हुई है।


परिजनों ने घायल अवस्था में सुकन मुखिया को तुरंत मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन कर जांघ में फंसी गोली निकाल ली गई है और फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


पीड़ित युवक ने पुलिस को दिए फर्द बयान में बताया कि वह दोस्तपुर स्थित एक ईंट भट्टा पर काम करता है। बुधवार सुबह वह अपनी बाइक से घर से काम पर जा रहा था। करमौली चौक से आगे एक सुनसान जगह पर मुंह बांधे दो अज्ञात युवकों ने उसे हथियार के बल पर रोक लिया और उसकी बाइक छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी।


खजौली थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।