ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

Bihar Politics: ‘बंगाल नहीं बांग्लादेश की सीएम बनना चाहती हैं ममता बनर्जी’, गिरिराज सिंह का जोरदार हमला

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार और पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को नौकरी देने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे कथित अत्याचार और पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी नागरिकों को नौकरी दिए जाने के आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़ा प्रहार किया है।


गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता की इतनी लालसा है कि वह बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को नौकरियां दी जा रही हैं।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ममता बनर्जी को स्वयं इस पर घोषणा करनी चाहिए और ऐसे लोगों को तुरंत हटाना चाहिए, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगी क्योंकि उन्हें वोट बैंक की चिंता है।


गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि ममता बनर्जी वोट की लालच में काम कर रही हैं और ऐसा प्रतीत होता है जैसे वह बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं बल्कि बांग्लादेश की मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता