ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी? अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे तीन बड़े मंत्री, सीएम आवास में हलचल तेज

बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्री विजय चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ बैठक की है. इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद रहे. इस बैठक के बाद सियासत में कयासों के बाजार गर्म हो गए हैं.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास में अचानक तीन बड़े नेता पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने मंत्री विजय चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ काफी देर तक बैठक की।


इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ललन सिंह को उनके आवास तक छोड़ने गए और वहां कुछ देर बातचीत की। इसके बाद वे वापस लौट आए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बैठक बिहार में आगामी राजनीतिक घटनाओं के संकेत दे सकती है। 


खासकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हाल ही में प्रधानमंत्री अमित शाह से मुलाकात और खरमास के बाद राज्य में बने राजनीतिक हालात को देखते हुए कहा जा रहा है कि कहीं न कहीं बड़ा सियासी खेल सामने आने वाला है। 


इस बैठक के बाद बिहार की सियासी चर्चा बाजार में गर्म हो गई है और नेताओं की गतिविधियों पर सभी की नजरें टिक गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, बैठक का विषय राज्य में बने वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर था हालांकि इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता