ब्रेकिंग
Bihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल जारी, पाकिस्तान से होगा भारत का पहला मुकाबला

DESK : आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का बिगुल बज गया है। मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत को इस टूर्नामेंट में अपना पहला महा मुकाबला पाकिस्त

T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल जारी, पाकिस्तान से होगा भारत का पहला मुकाबला
First Bihar
2 मिनट

DESK : आईसीसी ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का बिगुल बज गया है। मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत को इस टूर्नामेंट में अपना पहला महा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है, जो 23 अक्टूबर को मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। 


भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में विश्व कप मैच खेला था। टूर्नामेंट के पहले 6 दिन यानी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक टूर्नामेंट के फर्स्ट राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे। उसके बाद 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच शुरू होंगे।  


भारत को सुपर 12 में  पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश के साथ रखा गया है। जबकि चार टीमें श्रीलंका, नामिबिया, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीमें 16 अक्तूबर से शुरू हो रहे पहले चरण में क्वालिफाई करने के लिए आपस में भिड़ेंगी। इनमें से चुनी जाने वाली दो टीमों को सुपर 12 में खेलने का अवसर मिलेगा।


टी20 वर्ल्ड कप के मैचों का आयोजन सात स्थानों- एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में होगा। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा। वहीं सेमीफाइनल का आयोजन 9 और 10 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड और एडिलेड ओवल में होगा।


T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों का शेड्यूल जारी, पाकिस्तान से होगा भारत का पहला मुकाबला


वहीं, वर्ल्ड कप मैचों के लिए टिकटों की बिक्री सात फरवरी से शुरू होगी। हालांकि इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन का पालन भी करना होगा। टी20 वर्ल्ड कप का यह आठवां संस्करण होगा।