ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

STET की परीक्षा आज से शुरू, सेंटर पर होंगे खास इंतजाम, कैंडिडेट के लिए ये हैं निर्देश

PATNA :बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की पुनर्परीक्षा आज से शुरू हो रही है और 21 सितंबर तक होगी. इस परीक्षा में कुल परीक्षार्थी 2.47 लाख हैं. सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर

STET की परीक्षा आज से शुरू, सेंटर पर होंगे खास इंतजाम, कैंडिडेट के लिए ये हैं निर्देश
Anamika
2 मिनट

PATNA :बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 की पुनर्परीक्षा आज से शुरू हो रही है और  21 सितंबर तक होगी. इस परीक्षा में कुल परीक्षार्थी 2.47 लाख हैं. सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा.

परीक्षा 9 सितंबर से 21 सितंबर के बीच बिहार राज्य के पटना, भोजपुर, नालन्दा, गया, छपरा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर एवं पूर्णियां जिला मुख्यालय में आयोजित होगी. परीक्षा तीन पालियों में सुबह 8 से 10.30 बजे, दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे और शाम 4 से 6:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

अभ्यर्थियों को आवेदन के समय अपलोड किए गये फोटो को डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्थान पर चिपका कर और सेल्फ अटेस्टेड कर साथ में लाना होगा, जिसे परीक्षा हॉल में जमा करना होगा. सेंटर पर सेनेटाइजेशन के भी खास इंतजाम होंगे. सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है. कैंडिडेट को जूता-मोजा पहन कर केंद्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा.