पटना के प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा, पैसे की लालच में मरीज को रेफर नहीं करने का आरोप बगहा में बुलडोजर देख अतिक्रमणकारियों ने पुआल में लगा दी आग, काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू वैशाली में एसपी सिंगला कंपनी के मिक्सिंग पॉइंट पर भीषण आग: एलडी लिक्विड लोडेड ट्रक फटा PATNA CRIME: हथियार लहराना पड़ गया भारी, एजी कॉलोनी में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, जेडीयू MLC के साथ तस्वीर आई सामने बोधगया में दहेज के लिए बारातियों ने मचाया उत्पात: जमकर चले बर्तन और कुर्सी, दुल्हन पक्ष ने तोड़ दी शादी Bihar News: लगातार दूसरे दिन राजस्व कार्यों की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: लगातार दूसरे दिन राजस्व कार्यों की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश गोपालगंज में सरकारी पोखर की जमीन पर वर्षों से था कब्जा, नोटिस देने के बावजूद नहीं हट रहे थे लोग, प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर IAS राज कुमार ने संभाला परिवहन सचिव का पदभार, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्वागत Bihar News: बिहार में दिव्यांग बच्चों के लिए खुलेंगे स्पेशल स्कूल, कैबिनेट में जल्द आएगा प्रस्ताव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Thu, 03 Oct 2024 04:27:53 PM IST
- फ़ोटो
DESK: इंदौर के छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मीवेंकटेश मंदिर के प्रांगण में 3 दिवसीय श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ आयोजन किया गया। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के सानिध्य में राष्ट्र उत्थान, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन हुआ।
युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने इस महायज्ञ का आयोजन किया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज़ हुसैन शामिल हुए। वही स्वामी विष्णु प्रपन्नाचार्य, स्वामी सर्वेश्वरानंद सरस्वती, स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जैसे वरिष्ठ संत भी महायज्ञ में मौजूद रहे।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने बताया कि सनातन हमारी पूँजी है। इसके बल पर ही हमे आगे बढ़ना है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन का झंडा हमेशा लहरता रहेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन के खिलाफ बोलने का अधिकार किसी को नहीं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की माता ललिता से प्रार्थना है की सबों को इतनी शक्ति प्रदान करें ताकि देश की और प्रगति हो सके।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा की महाराष्ट्र की सरकार ने गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया है अब समय आ गया है जब गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिले। शाहनवाज़ ने कहा की भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के पथ पर बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। वही युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह ने कहा की भारत को 2047 तक विश्वशक्ति के रूप में स्थापित करना प्रत्येक नागरिक की ज़िम्मेवारी है।रोहित ने कहा की आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है।













