ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

लोकसभा चुनाव से पहले JMM को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले जेएमएम को बड़ा झटका लगा है। जेएमएम अध्यक्ष और पूर्व सीएम की बड़ी बहू और जामा विधानसभा से

लोकसभा चुनाव से पहले JMM को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है। लोकसभा चुनाव से पहले जेएमएम को बड़ा झटका लगा है। जेएमएम अध्यक्ष और पूर्व सीएम की बड़ी बहू और जामा विधानसभा से विधायक सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।


दरअसल, पिछले कुछ महीनों से पूर्व सीएम और जेएमएम अध्यक्ष शिबू सोरेन के परिवार में खटपट चल रही थी। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा पर हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन आपत्ति जताई थी, जिसके बाद कल्पना सोरेन की जगह चंपाई सोरेन को हेमंत सोरेन के बाद झारखंड का सीएम बनाया गया था।


सीता सोरेन ने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन को पत्र लिखकर पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके पति दुर्गा सोरेन के निधन के बाद से ही उनके और उनके परिवार की उपेझा हो रही थी। पार्टी और परिवार के सदस्यों ने उन्हें अलग थलग कर दिया था, जो उनके लिए काफी पीड़ा दायक था। उन्होंने लिखा कि उन्हें उम्मीद थी कि स्थितियां सुधरेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


सीता सोरेन लिखती हैं कि उनके पति दुर्गा सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को अपने त्याग और समर्पण से महान पार्टी बनाया लेकिन आज ऐसा नहीं रहा। पार्टी उनके हाथ में चली गई है जिसके दृष्टिकोण और उद्देश्य हमारे मूल्यों और आदर्शों से मेल नहीं खाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ साजिश रची जा रही थी।


लोकसभा चुनाव से पहले JMM को बड़ा झटका, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने पार्टी से दिया इस्तीफा