ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार के VVIP के लिए नया 'उड़नखटोला', नीतीश सरकार किराए पर पर ले रही 7 सीटर 'हेलिकॉप्टर', प्रति माह भाड़ा कितना होगा...?

बिहार सरकार VVIP और अतिविशिष्ट लोगों की यात्रा के लिए एक और हेलिकॉप्टर मासिक किराए पर लेने जा रही है। सिविल विमानन विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से सेवा शुरू करने के लिए टेंडर जारी किया है, जिसमें 25 घंटे मासिक उड़ान की व्यवस्था होगी।

Bihar News, Bihar Helicopter Lease, Bihar Civil Aviation Department, Bihar VVIP Helicopter, DGCA NSOP Helicopter, Bihar Government Helicopter, Bihar Aviation News
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार एक और हेलिकॉप्टर लीज पर लेने जा रही है. मासिक किराए पर उड़नखटोले के लिए सिविल विमानन विभाग ने कंपनियों को आमंत्रित किया है. 1 अप्रैल 2026 से नया हेलिकॉप्टर बिहार में आ जायेगा. 

प्रति महीने उड़ान की अवधि 25 घंटे की होगी 

बिहार के सिविल विमानन विभाग अति विशिष्ट लोगों के लिए किराये पर एक हेलिकॉप्टर लेने जा रही है. नया हेलिकॉप्टर 1 अप्रैल से उपलब्ध होगा. सरकार ने इसके लिए कंपनियों को आमत्रित किया है. सरकार ने हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराने के लिए डीजीसीए, भारत के अधीन एनएसओपी धारक संचालकों से दो इंजन वाले, वीवीआईपी/आईपी कॉन्फ़िगरेशन वाले 8+2 (वीआईपी कॉन्फ़िगरेशन - 7 सीटर) बैठने की क्षमता वाले हेलीकॉप्टर को मासिक किराए पर लेने का निर्णय लिया है. इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं. इसके लिए सरकार ने कई शर्तें रखी है. सिविल विमानन विभाग की शर्त में स्पष्ट किया गया है कि हेलिकॉप्टर मासिक कराए पर होगा. साथ ही एक महीने में उड़ान का समय 25 घंटे का होगा. 

खराब होने पर बैकअप हेलिकॉप्टर देना होगा 

सरकार की शर्त में कहा गया है कि यदि आवश्यक हो तो प्रति माह 4 दिनों तक हेलीकॉप्टर को रखरखाव के लिए ग्राउंड करने की अनुमति होगी। यदि तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से हेलीकॉप्टर को ग्राउंड किया जाता है और यह अवधि एक माह में 4 दिनों से अधिक हो जाती है, ऐसे में कंपनी को हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराना होगा. अगर कंपनी बैकअप हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने में विफल रहता है, तो प्रति दिन निर्धारित मासिक शुल्क (एक दिन के लिए) का 1/15वां हिस्सा जुर्माना लगाया जाएगा. इस प्रकार से गणना की गई राशि मासिक बिल या प्रति घंटा उड़ान शुल्क बिल से काट ली जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता