ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल

पटना के बाढ़ क्षेत्र के भदौर गांव में शराब माफिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान एएसआई संजय कुमार छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की तैयारी है।

बिहार न्यूज
शराब तस्कर फरार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस की टीम एक शराब माफिया को गिरफ्तार करने के लिए भदौर गांव में छापेमारी करने पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी के घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस जुगाड़ से घर की छत पर चढ़कर आरोपी की तलाश करने लगी।


इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां से फरार हो गया। आरोपी की तलाश के दौरान छत पर मौजूद सहायक अवर निरीक्षक (ASI) संजय कुमार का पैर फिसल गया और वह छत के छज्जे से नीचे गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना के बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की कार्रवाई रोक दी और घायल ASI संजय कुमार को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनके बाएं पैर और कमर में चोट लगी है। एक्स-रे कराने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर करने की तैयारी की जा रही है।