ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

शादी का झांसा देकर दरोगा ने सिपाही का किया यौन शोषण, मंदिर में झूठी शादी कर मांग रहा दहेज़

ROHTAS: आम लोगों को कोई समस्या होती है तो वे भागे-भागे पुलिस के पास जाते हैं। लेकिन, जब पुलिस ही घिनौनी हरकत पर उतर आए तो आप क्या करेंगे? घटना सासाराम की है, जहां दरोगा

शादी का झांसा देकर दरोगा ने सिपाही का किया यौन शोषण, मंदिर में झूठी शादी कर मांग रहा दहेज़
First Bihar
3 मिनट


ROHTAS: आम लोगों को कोई समस्या होती है तो वे भागे-भागे पुलिस के पास जाते हैं। लेकिन, जब पुलिस ही घिनौनी हरकत पर उतर आए तो आप क्या करेंगे? घटना सासाराम की है, जहां दरोगा ने शादी का झांसा देकर सिपाही को यौन शोषण का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं, अब पीड़िता को पत्नी का दर्जा देने के लिए 25 लाख नगद और कार दहेज़ के रूप में मांग रहा है। 


दरोगा रोहतास जिले में पदस्थापित है, जो अरवल जिले में पदस्थापित एक महिला सिपाही के साथ गंदा काम किया। सिपाही खुद न्याय का गुहार लगाते हुए अरवल महिला थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने पहले उससे शादी करने की बात की थी और कई बार यौन शोषण किया। 


महिला सिपाही ने कहा है कि 15 नवंबर 2019 को रोहतास जिले में बहाल पुलिस पदाधिकारी अमरनाथ कुमार उर्फ राजेश कुमार मुझे जहानाबाद के एक मंदिर में ले गया और मुझसे शादी की। लगभग दो साल तक अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण किया। जब मैंने ससुराल जाने की बात की तो दरोगा अमरनाथ कुमार ने अपना असली रूप दिखा दिया और मुझे घर ले जाने से मना करने लगा। उसका घर अरवल जिले के अनुवा गांव में है। हैरत कि बात तो यह है कि पत्नी का दर्जा देने के लिए दरोगा दहेज के रूप में 25 लाख रुपया, चार चक्के वाली गाड़ी की मांग कर रहा है। 


जब महिला सिपाही दरोगा अमरनाथ कुमार के घर चली गई, तो दरोगा के परिजन उसके साथ मारपीट पर उतर आये। महिला ने ममता कुमारी, माया कुमारी, गुड़िया कुमारी, रामजन्म मिस्त्री, राजेश कुमार समेत का नाम लेते हुए हाथापाई का आरोप लगाया है। इसके बाद से पीड़िता दर-दर भटक रही है, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया है। फिलहाल सिपाही ने अरवल एसपी को आवेदन दिया है, जिसके बाद अरवल महिला थाना में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।