ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दरभंगा: बाढ़ से बेहाल लोगों को नहीं मिली सूखी जमीन तो रेलवे ट्रैक को ही बना दिया श्मशान, बुजुर्ग का किया दाह संस्कार

DARBHANGA: जिले में भीषण बाढ़ के चलते लोगों का जीना मुहाल है. अपना घर बार छोड़ उंची जगहों पर शरण लिए हुए लोगों के लिए जिंदगी काटना तो मुश्किल है ही मृत लोगों के अंतिम संस्कार के लिए भ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DARBHANGA: जिले में भीषण बाढ़ के चलते लोगों का जीना मुहाल है. अपना घर बार छोड़ उंची जगहों पर शरण लिए हुए लोगों के लिए जिंदगी काटना तो मुश्किल है ही मृत लोगों के अंतिम संस्कार के लिए भी एक इंच सूखी जमीन मयस्सर नहीं है. ऐसे ही जिले के अकराहा गांव में एक अस्सी साल की बुजुर्ग की मौत के बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक के बगल में ही उसका दाह संस्कार कर दिया. चारों तरफ पानी से घिरे दरभंगा में लोगों की जिंदगी फिलहाल कितनी मुश्किल है इसका अंदाजा अकराहा गांव के लोगों से भला बेहतर और कौन जान सकता है. मीलों तक सूखी जमीन की तलाश में भटक रहे लोगों को जब दाह संस्कार के लिए कोई जगह नहीं मिली तो उन्होंने रेलवे ट्रैक के बगल में ही बुजुर्ग का दाह संस्कार कर दिया. भीषण बाढ़ झेल रहे इस गांव के लोग बताते हैं कि जहां श्मशान है वहां 20 फीट पानी बह रहा है साथ ही न तो सूखी लकड़ी है और न ही लाश जलाने के लिए दूसरा कोई साधन. ऐसे में वो लोग बड़ी ही मुश्किल हालातों का सामना कर रहे हैं. दरभंगा से प्रशांत की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता