ब्रेकिंग
कर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?कर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?

पेंशनभोगियों के लिए राहत वाली खबर, वित्त मंत्रालय ने 20 फीसदी कटौती को बताया झूठ

DESK : केन्द्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर सामने आ रही है। वित्त मंत्रालय ने साफ किया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन में कोई कटौती नहीं होने जा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DESK : केन्द्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर सामने आ रही है। वित्त मंत्रालय ने साफ किया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन में कोई कटौती नहीं होने जा रही है।


वित्त मंत्रालय की ओर से ट्वीट किया गया, 'रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केंद्र कर्मचारियों के पेंशन में 20 फीसदी कटौती की योजना है। यह खबर झूठ है। पेंशन भुगतान में कोई कटौती नहीं की जाएगी। यह साफ किया जाता है कि सरकार के कैश मैनेजमेंट निर्देशों के तहत सैलरी और पेंशन पर कोई प्रभाव नहीं होगा।' मंत्रालय के इस ट्वीट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी रीट्वीट किया है।


बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सरकार पेंशन में 20 फीसदी कटौती करने पर विचार कर रही है। इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया था कि क्या सच में पेंशन में कटौती होने जा रही है? इसी भ्रम को दूर करते हुए  वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि पेंशन में किसी तरह की कटौती नहीं होने जा रही है।