ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष पर जताया भरोसानई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहीं

पटना से बड़ी खबर: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक शख्स की मौत, गाड़ी पर सवार तीन अन्य लापता!

PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में कार में मौजूद एक

पटना से बड़ी खबर: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, एक शख्स की मौत, गाड़ी पर सवार तीन अन्य लापता!
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में कार में मौजूद एक शख्स की डूबने से मौत हो गई है। घटना फुलवारी शरीफ के जानीपुर थाना क्षेत्र के गाजाचक मोहम्मदपुर हनुमान मंदिर के समीप पास की है।


बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। नहर में गिरने के बाद पूरी कार डूब गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला है। जिसमें से एक शख्स के शव को पुलिस ने बरामद किया है। बाकी तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।


मृतक की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के परसा नगमा निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी में तीन और लोगों के सवार होने को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि कार में कितने लोग सवार थे, फिलहाल एक शव को बरामद किया गया है।