ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

बिहार : गूगल से डॉक्टर का नंबर लेना पड़ा महंगा, ऐसे कट गए 20 हजार रुपये

PATNA : राजधानी पटना एक व्यक्ति को डॉक्टर के क्लिनिक का गूगल से नंबर से लेना महंगा पड़ गया. घटना पटना के पुनाईचक के रहने वाले रामइकबाल सिंह के साथ हुई है. रामइकबाल के खाते से साइबर

बिहार : गूगल से डॉक्टर का नंबर लेना पड़ा महंगा, ऐसे कट गए 20 हजार रुपये
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना एक व्यक्ति को डॉक्टर के क्लिनिक का गूगल से नंबर से लेना महंगा पड़ गया. घटना पटना के पुनाईचक के रहने वाले रामइकबाल सिंह के साथ हुई है. रामइकबाल के खाते से साइबर शातिरों ने उस व्यक्ति के अकाउंट से 20 हजार रुपए की निकासी कर ली. उन्हें राजा बाजार स्थित एक डॉक्टर से दिखाना था. जिसके लिए ऑनलाइन नंबर लगाना था. उन्हें गूगल पर एक नंबर मिला और रविवार की शाम को उन्होंने उक्त नंबर पर फोन किया. लेकिन फोन नहीं उठा.  


लेकिन सोमवार की सुबह को उसी नंबर से उन्हें फोन आया. फोन करने वाले ने वृद्ध रामइकबाल से पूछा कि उन्हें डॉक्टर के यहां नंबर लगाना है क्या. इसके बाद शातिरों ने उन्हें 10 रुपया ट्रांसफर करने को कहा. और अपनी बातों में ले लिया. 


इसके जब इकबाल ने कहा कि उन्हें पैसा ट्रांसफर नहीं करने आता है तब शातिर ने उनका एटीएम कार्ड का नंबर मांगा. इसके बाद उनके खाते से पांच हजार रुपए की निकासी हो गई और फोन कट गया. फिर शातिर ने उन्हें दूसरे नंबर से फोन किया और फिर उनके खाते से 10 और पांच हज़ार की दो बार में निकासी हो गई. घटना के बाद इकबाल ने सचिवालय स्थित बैंक जाकर अपने खाते और एटीएम को बंद कराया और मामले की ऑनलाइन शिकायत भी की.