Hindi News / news / पटना के हीरा पैलेस में लगी आग, कैफे में लगी आग पर काबू...

पटना के हीरा पैलेस में लगी आग, कैफे में लगी आग पर काबू पाया गया

1st Bihar Published by: Updated Mar 30, 2021, 3:25:48 PM

पटना के हीरा पैलेस में लगी आग, कैफे में लगी आग पर काबू पाया गया

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है। पटना के कोतवाली थाना इलाका स्थित हीरा पैलेस कंपलेक्स में आग लग गई है। हीरा पैलेस में चल रहे ढाबा कैफे के अंदर आग लगी जिसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी।



फायर ब्रिगेड की टीम बिना देरी किए हीरा पैलेस पहुंची है और आग पर तत्काल काबू पा लिया गया है। आग किस वजह से लगी यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन हीरा पैलेस में चल रहे ढाबा कैफे से आग फैली आशंका जताई जा रही है कि एयर कंडीशनर में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी।


होली का अगला दिन होने की वजह से आज हीरा पैलेस की ज्यादातर दुकानें बंद है।आम दिनों में अगर आग लगती तो कोई दुर्घटना हो सकती थी समय रहते हैं। शायद ब्रिगेड की टीम में अगर आग पर काबू नहीं पाया होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।