ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मनोज तिवारी के दावे की उड़ गई धज्जियां, ट्विटर पर रिंकिया के पापा करने लगे ट्रेंड

DELHI: विधानसभा चुनाव में भोजपुरी फिल्मों की तरह डायलॉग बोलने वाले दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की दावे की धज्जियां उड़ गई हैं. तीन दिन पहले मनोज तिवारी ने दावा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: विधानसभा चुनाव में भोजपुरी फिल्मों की तरह डायलॉग बोलने वाले दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की दावे की धज्जियां उड़ गई हैं. तीन दिन पहले मनोज तिवारी ने दावा किया था कि सभी सर्वें फेल हो जाएगा और हम 48 सीटों के साथ सरकार बनाएंगे. इसको याद रखिएगा और मेरा इस ट्वीट और बाइट को संभालकर रखिएगा. लेकिन आज उस ट्वीट को ही दिखाकर लोग हजारों सवाल कर रहे हैं. 

मनोज तिवारी के दावे की उड़ गई धज्जियां, ट्विटर पर रिंकिया के पापा करने लगे ट्रेंड

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे मनोज तिवारी

बीजेपी की हार के बाद मनोज तिवारी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे हैं और इस चुनाव में रिंकिया के पापा के नाम से फेमस हुए हैं. अब लोग उनके ही सरकार बनाने वाले ट्वीट को लोग दिखा रहे हैं. यही नहीं उनके कई भोजपुरी गाने को भी लोग शेयर कर रहे हैं. जिसमें उनका एक गाना, ‘’दिल्ली से बोलत बानी बुरा समाचार बा, दादी से बताय दीह मंगरूआ बीमार बा’’ ‘ को लेकर खूब शेयर कर रहे हैं. 



अभी तक एक सीट जीती बीजेपी, 8 पर आगे

अभी तक के दिल्ली चुनाव के मतगणना में बीजेपी एक सीट पर जीत पाई है और 8 सीटों पर आगे चल रही है. इस चुनाव को जीतने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह समेत दर्जनों बीजेपी के नेता लगे हुए थे. बिहार और यूपी के वोटरों को लुभाने के लिए भोजपुरी स्टारों से भी प्रचार कराया गया था, लेकिन यह सब दाव केजरीवाल के आगे फेल हो गया. 

टैग्स