Hindi News / news / किशनगंज में बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की झुलसकर मौत

किशनगंज में बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की झुलसकर मौत

1st Bihar Published by: Updated Mar 15, 2021, 7:55:07 AM

किशनगंज में बड़ा हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की झुलसकर मौत

- फ़ोटो

KISHANGANJ : इस वक्त की बड़ी खबर किशनगंज से आ रही है, जहां दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई है. इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है. 

हादसा किशनगंज थाना क्षेत्र के सलाम कॉलोनी की है, जहां भीषण अगलगी में एक ही परिवार के पांच लोगों की झुलकर मौत हो गई. मरने वालों में नूर आलम समेत चार बच्चे शामिल हैं. वहीं आगलगी में झुलसने से एक अन्य शख्स भी गंभीर रुप से जख्मी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रात के करीब ढाई बजे अचानक घर में आग लग गई, जिसमें नूर आलम समेत पांच लोगों की झुलसकर मौत हो गई. इस अगलगी में आसपास के चार घरों को भी नुकसान पहुचा है. मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारी और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच जांच में जुट गए हैं. 

उन्होंने बताया कि सभी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है. मृतक के परिजनों को मुआवजा भी दिने का ऐलान किया गया है. वहीं इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है.