ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

जीतन राम मांझी की डिमांड को बेटे ने ही रिजेक्ट किया: संतोष मांझी ने कहा- किसी एक आदमी के कहने से थोड़े ही राज्यसभा सीट मिल जायेगी

बीजेपी से राज्यसभा सीट की मांग कर रहे जीतन राम मांझी को अपने ही बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने नकार दिया है। इस बयान से एनडीए और हम पार्टी के भीतर मतभेद की चर्चा तेज हो गई है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बीजेपी से राज्यसभा की एक सीट मांग रहे जीतन राम मांझी की डिमांड को उनके बेटे ने ही रिजेक्ट कर दिया है. जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर बीजेपी ने राज्यसभा की एक सीट नहीं दी तो हम पार्टी को एनडीए से बाहर हो जाना चाहिये. लेकिन उनके बेटे संतोष कुमार सुमन ने कहा-ऐसे थोड़े राज्यसभा की सीट मिल जाती है. बता दें कि संतोष कुमार सुमन ही हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.


बता दें कि एक सप्ताह पहले जीतन राम मांझी ने अपनी पार्टी के कार्यक्रम में खुले मंच से बीजेपी को चेतावनी दी थी. जीतन राम मांझी ने कहा था कि उन्हें कुछ महीने बाद होने वाले राज्यसभा चुनाव में एक सीट चाहिये. अगर बीजेपी सीट नहीं देती है तो पार्टी को गठबंधन से बाहर आ जाना चाहिये. जीतन राम मांझी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय ही बीजेपी ने राज्यसभा सीट देने का वादा किया था. लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने बाद में धोखा दे दिया. इसलिए इस बार आर-पार कर लेना चाहिये.


बेटे ने पिता की बात को रिजेक्ट किया

जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने सीधे तौर पर रिजेक्ट कर दिया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा की सीट कोई मुद्दा ही नहीं है. ऐसी सारी बातें हम लोग आपस में बैठ कर बात करते हैं. क्या होगा या नहीं होगा ये आपसी तालमेल का मामला है. खुले तौर पर ऐसे मसले पर चर्चा-परिचर्चा नहीं होती है.


किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता

संतोष कुमार सुमन ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कहने से कुछ नहीं होता. किसे क्या मिलेगा ये सब की सहमति से तय होता है. ये कोई विषय ही नहीं है जिस पर खुले तौर पर या मीडिया के सामने बात की जाये. यही तो एनडीए की एकता है जिससे बूथ स्तर तक सभी पार्टी के लोग जुड़े हुए हैं. तभी विधानसभा चुनाव में इतनी बड़ी सफलता मिली.


बाप-बेटे की लड़ाई खुल कर सामने आयी!

जीतन राम मांझी की डिमांड और उस पर उनके बेटे संतोष सुमन की प्रतिक्रिया से कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी है. सियासी गलियारे में पहले से ही ये चर्चा होती रही है कि हम पार्टी में जीतन राम मांझी का अपने बेटे संतोष के साथ ही शीत युद्ध चल रहा है. विधानसभा चुनाव के समय भी दोनों के बीच विवाद की बात सामने आयी थी. अब मौजूदा प्रकरण से ऐसी चर्चाओं को बल मिला है.

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता