Hindi News / news / कैमूर में बड़ा सड़क हादसा, कार में सवार 5 लोगों की मौत

कैमूर में बड़ा सड़क हादसा, कार में सवार 5 लोगों की मौत

1st Bihar Published by: Ranjan Updated Jul 20, 2021, 8:11:12 AM

कैमूर में बड़ा सड़क हादसा, कार में सवार 5 लोगों की मौत

- फ़ोटो

KAIMUR : जिले से इस वक्त की बड़ी और ताजा खबर सामने आ रही है। कैमूर जिले के दुर्गावती थाना इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। 


घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक के दुर्गावती थाना इलाके के भेड़िया मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग में टकरा गई। इसके बाद कार नीचे खाई में जा गिरीम इस कार में सवार 5 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी शवों को निकलवाया है और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेजा है। 


इस सड़क हादसे में मरने वाले लोग कौन हैं, इनकी पहचान की जा रही है। कुछ लोगों के पास से उनका आईडेंटिटी कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस उसके आधार पर उनके परिजनों को संपर्क करने का प्रयास कर रही है।