ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

मुंगेर के संग्रामपुर की राखी कुमारी ने मैट्रिक में 478 अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से पाई सफलता, डॉक्टर बनने का सपना।

बिहार न्यूज
परिवार में खुशी का माहौल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: कहते हैं कि अगर मेहनत और लगन सच्ची हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनती। मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड की रहने वाली राखी कुमारी ने इस बात को सच कर दिखाया है। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनकर अपने परिवार और पूरे इलाके का नाम रोशन किया है।


रामपुर पंचायत स्थित उच्च विद्यालय मंझगांय की छात्रा राखी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में 478 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। स्कूल के साथ-साथ वह रामपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में भी पढ़ाई करती थीं।


राखी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक विभाष कुमार को दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान जब भी कोई कठिन प्रश्न सामने आता था, तो वह मोबाइल और इंटरनेट की मदद से स्वयं अध्ययन कर उसे हल करती थीं।


राखी का सपना है कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनें और समाज की सेवा करें। उनके पिता पप्पू रामपुर में “पप्पू इलेक्ट्रिक” नाम से एक छोटी दुकान चलाते हैं, जहां वे पंखा और अन्य इलेक्ट्रिक सामान की मरम्मत कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।


परिवार में चार बच्चे हैं—तीन बेटियां और एक बेटा। राखी की बड़ी बहन ने भी इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की थी, लेकिन राखी ने मैट्रिक में जिला टॉपर बनकर परिवार को और भी गौरवान्वित कर दिया।


राखी के पिता ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बहुत गर्व है और उसकी मेहनत रंग लाई है। राखी की यह सफलता यह साबित करती है कि यदि हौसले बुलंद हों, तो किसी भी परिस्थिति में सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।


टैग्स