ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अर्जुन बाबू पशु मेले में आर्केस्ट्रा मंच पर कलाकारों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: मुजफ्फरपुर जिले के गरहा स्थित पूर्व मंत्री रामसूरत राय द्वारा आयोजित अर्जुन बाबू पशु मेला में उस समय अफरातफरी मच गई, जब आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद कलाकारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि कलाकारों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई।


बताया जा रहा है कि आर्केस्ट्रा के मंच पर मौजूद महिला कलाकारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे उग्र हो गई और फिर हाथापाई में बदल गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


हालांकि, फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस पूरे मामले को लेकर मेला समिति की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विवाद किस कारण शुरू हुआ, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता