ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार

Bihar New IAS Officers: बिहार को अप्रैल-जून 2026 तक 25 नए IAS अधिकारी मिलेंगे, जिससे प्रशासनिक कामकाज में राहत और विकास कार्यों में तेजी आएगी। इनमें 11 अधिकारी UPSC सीधी भर्ती और 14 BIPRS से प्रोन्नत अधिकारी शामिल हैं।

Bihar New IAS Officers
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar New IAS Officers: बिहार को अप्रैल-जून 2026 तक 25 नए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी मिलने वाले हैं। इनमें 11 अधिकारी सीधे UPSC भर्ती के माध्यम से और 14 अधिकारी बिहार प्रशासनिक सेवा (BIPRS) से IAS में प्रोन्नति के जरिए शामिल होंगे। अप्रैल 2026 में सीधी भर्ती वाले अधिकारी और मई-जून 2026 में प्रोन्नति से आने वाले अधिकारी विभिन्न पदों पर तैनात किए जाएंगे।


इन अधिकारियों के आने से बिहार में काम का दबाव झेल रहे अधिकारियों को राहत मिलेगी और सरकारी कार्यों में तेजी आएगी। वर्तमान में राज्य में IAS अधिकारियों की संख्या 280 है, जो नए अधिकारियों के शामिल होने के बाद 305 हो जाएगी। राज्य में प्रशासनिक सेवा के स्वीकृत पदों की संख्या 359 है, जबकि 30 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं।


जानकारी के अनुसार, इन अधिकारियों में बिहार के 4, राजस्थान के 2, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 1-1 अधिकारी शामिल हैं। सभी ने 2025 में UPSC परीक्षा उत्तीर्ण की है और फिलहाल लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इन्हें सेवा में तैनात किया जाएगा।


नए अधिकारियों में बिहार से राजकृष्ण झा, कुमुद मिश्रा, प्रिंस राज, दीपक कुमार; झारखंड से सौरभ सिन्हा; मध्य प्रदेश (बालाघाट) से फरखंदा कुरैशी; उत्तराखंड से केतन शुक्ला; राजस्थान से निलेश गोयल और अमित मीणा; उत्तर प्रदेश (अमेठी) से अंकुर त्रिपाठी शामिल हैं। इन अधिकारियों का कार्यकाल 2056 से 2061 तक रहेगा। राज्य सरकार की योजना है कि ये अधिकारी 17 अप्रैल तक बिहार में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे और इसके बाद विभिन्न जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैनात किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता