ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?

Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल के बीच विधायक अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है. सीएम के इस्तीफे के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वे चाहते हैं कि नीतीश कुमार पद न छोड़ें.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में जारी सियासी गहमागहमी के बीच मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। अनंत सिंह रविवार को सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने बड़ी बात कह दी।


दरअसल, राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद अब जल्द ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही वह मुख्यमंत्री की कुर्सी भी छोड़ देंगे। आगामी 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। 


इन सबके बीच पार्टी के कई ऐसे नेता हैं जो नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर बिहार से बाहर चले जाएं। ऐस में उन्हें मनाने का दौर जारी है हालांकि वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। इसी बीच जेल से छूटने के बाद बाहुबली विधायक अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार से मिलने उनके आवास पहुंचे।


सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान उनको प्रणाम किए और चल दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हां वह कल विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। अनंत सिंह न कहा कि हम सभी लोगों की ईच्छा है कि नीतीश कुमार विधान परिषद की सदस्यता और सीएम के पद से इस्तीफा न दें लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता