ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 32 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 32 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦रजिस्ट्रेशन में छात्रा को बना दिया विवाहिता, कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने पहुंची तो हुआ खुलासा, CM ने गलती सुधारने का दिया भरोसा✦ छठ की तैयारियों का CM सम्राट चौधरी ने स्टीमर से लिया जायजा, पटना के 103 घाटों में 90 सुरक्षित, 13 खतरनाक घोषित

संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद निशांत कुमार को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज हो गई हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार न्यूज
बिहार की राजनीति में बढ़ी हलचल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है। 


पटना में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इस मुलाकात को बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। 


हालांकि, दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि बिहार की राजनीति और सरकार से जुड़े कई अहम विषयों पर बातचीत हुई होगी।


वहीं, इस मुलाकात के बाद निशांत कुमार को सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी तक जदयू या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।


करीब आधे घंटे की मुलाकात के बाद निशांत कुमार वहां से रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट