ब्रेकिंग
कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦प्रसाद के साथ 3 तोले की सोने की चेन निगल गया बैल, 15 दिन बाद सर्जरी कर डॉक्टरों ने पेट से बाहर निकाला✦गोपालगंज में गंडक के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, माइकिंग कर ग्रामीणों को किया जा रहा सतर्क✦गणेश पंडाल पर गिरा हाई-वोल्टेज तार, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 3 बुरी तरह झुलसे

सीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है. सीएम नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं के साथ की अहम बैठक की है. निशांत कुमार को सीएम बनाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: जेडीयू के भीतर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग तेज हो गई है। जेडीयू कुछ बड़े नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार या तो खुद सीएम बने रहें या फिर निशांत को अपनी कुर्सी सौंपे हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बिहार का अगला सीएम बीजेपी से हो सकता है। इन सबके बीच सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिहार की राजनीति में कौन सी सियासी खिचड़ी पक रही है?


दरअसल, राज्यसभा सांसद के तौर पर निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले हैं। इस बात से जेडीयू के भीतर खलबली मची हुई है। पार्टी के कई बड़े नेता नहीं चाहते हैं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़े हालांकि वह इस बात को सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में पार्टी का एक गुट चाहता है कि निशांत कुमार ही सीएम बनें। पूर्व सांसद आनंद मोहन से लेकर बाहुबली नेता अनंत सिंह तक ने इस मांग का खुलकर समर्थन किया है।


तमाम सियासी गहमागहमी के बीच रविवार को अचानक सीएम आवास में हलचल तेज हो गई। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, मुंगेर सांसद ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले मंत्री विजय कुमार चौधरी के अलावा पार्टी के अन्य बड़े नेताओं के साथ सीएम की अहम बैठक हुई है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ललन सिंह और अन्य नेताओं के साथ सीएम आवास से बाहर निकले हैं।


इससे पहले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह कल विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। अनंत सिंह न कहा कि हम सभी लोगों की ईच्छा है कि नीतीश कुमार विधान परिषद की सदस्यता और सीएम के पद से इस्तीफा न दें लेकिन वह किसी की बात नहीं मान रहे हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता