ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल

Rajat Dalal Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बीग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया है. सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं. उन्होंने पत्नी की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की है.

Rajat Dalal Wedding
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rajat Dalal Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और रियलिटी शो कंटेस्टेंट रजत दलाल ने हाल ही में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। उन्होंने खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को यह खुशखबरी दी, जिसके बाद उनकी वेडिंग फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं।


‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ में नजर आ चुके रजत दलाल की शादी की तस्वीरों में उनकी खुशी और केमिस्ट्री साफ झलक रही है। कभी वह अपनी पत्नी का हाथ थामे नजर आते हैं, तो कभी दोनों एक-दूसरे में खोए हुए दिखाई देते हैं।


इस खास मौके पर रजत दलाल ने ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी, जबकि उनकी पत्नी रेड कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं। तस्वीरों को शेयर करते हुए रजत ने कैप्शन में लिखा, “जीवन के एक नए पहलू की शुरुआत।”


हालांकि, रजत दलाल ने अभी तक अपनी पत्नी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उनकी ये वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं और फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी इन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले रजत दलाल का नाम एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों ‘द 50’ और ‘बिग बॉस’ में साथ नजर आ चुके हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता